विदेश की खबरें | न्यूजीलैंड में भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी, खतरा फिलहाल टला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने बाद में खतरा टल जाने की बात कहते हुए लोगों को घर लौटने की सलाह दी।

हालांकि राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी (एनईएमए) ने बाद में खतरा टल जाने की बात कहते हुए लोगों को घर लौटने की सलाह दी।

न्यूजीलैंड से एक हजार किलोमीटर दूर केरमाडेक द्वीप समूह पर लगातार कई भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान 8.1 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था। इसके अलावा 7.4 और 7.3 तीव्रता के भूकंप के झटके भी महसूस किए गए।

सुनामी के खतरे के मद्देनजर न्यूजीलैंड में कई जगह सड़कों पर जाम लग गया और अफरातफरी की स्थिति भी उत्पन्न हो गई क्योंकि अधिकतर लोग ऊंचाई वाले स्थानों की ओर जाने की कोशिश कर रहे थे।

गिसबोर्न के पास टोकोमारू बे सहित कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने छोटी लहरों के वीडियो भी बनाए।

राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने दिन में कहा था कि खतरा टल गया है और लोग अपने-अपने घरों में वापस लौट सकते हैं, लेकिन समुद्र तट पर जाने से बचें।

‘अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण’ ने कहा कि सबसे शक्तिशाली भूकंप का केन्द्र केरमाडेक द्वीप समूह के पास 19 किलोमीटर की गहराई पर था।

एजेंसी ने एक रिपार्ट में कहा कि इससे पहले 1973 में क्षेत्र में 8.0 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप आया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट