देश की खबरें | टीएसपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामला : एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए तेलंगाना प्रदेश भाजपा अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के एक प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष रविवार को पेश नहीं हुए।

हैदराबाद, 26 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष बंदी संजय कुमार तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के एक प्रश्नपत्र के कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) के समक्ष रविवार को पेश नहीं हुए।

एसआईटी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में कुमार का बयान दर्ज करने के लिए उन्हें तलब किया था। हालांकि, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हैदराबाद में एसआईटी के समक्ष पेश नहीं हुए, लेकिन पार्टी की विधि टीम जांच दल में शामिल अधिकारियों से मिली।

कुमार ने एसआईटी के नाम भेजे एक पत्र में कहा है कि संसद के मौजूदा सत्र को देखते हुए वह उसके समक्ष पेश नहीं हो सकेंगे। तेलंगाना पुलिस की एसआईटी ने शनिवार को कुमार को नोटिस जारी कर 26 मार्च को उसके समक्ष पेश होने का निर्देश दिया था।

एसआईटी ने प्रश्नपत्र लीक मामले में कुछ अविश्वसनीय जानकारियां होने की कुमार की कथित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए उनसे जांच के हित में उनके पास मौजूद किसी भी दस्तावेज के साथ 26 मार्च को एसआईटी के समक्ष पेश होने के लिए कहा था।

एसआईटी की नोटिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कुमार ने कहा, “जब मुझे कुछ स्वतंत्र स्रोतों के माध्यम से पता चला कि एक निश्चित गांव में बड़ी संख्या में लोग भर्ती के योग्य नहीं हैं, तो मैंने इसे सार्वजनिक मंच पर डाल दिया, ताकि एसआईटी के रूप में, आप इस जानकारी की सत्यता का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर सकें।”

उन्होंने कहा, “मामले की जांच करने के बजाय आपने मुझे नोटिस देने का विकल्प चुना और मुझसे आपके सामने पेश होने की उम्मीद की। संसद के मौजूदा सत्र को देखते हुए मैं 26 मार्च को आपके सामने पेश नहीं हो पाऊंगा।”

कुमार ने ‘प्रश्नपत्र लीक से जुड़े मामले को दबाने के प्रयास किए जाने’ के आरोप भी लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड