देश की खबरें | टीएसपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामला : ईडी ने अधिकारियों को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रश्नपत्र लीक मामले में तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के दो अधिकारियों को तलब किया है जबकि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के लिए उसने एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

हैदराबाद, 11 अप्रैल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रश्नपत्र लीक मामले में तेलंगाना राज्य लोक सेवा आयोग (टीएसपीएससी) के दो अधिकारियों को तलब किया है जबकि गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों से पूछताछ के लिए उसने एक स्थानीय अदालत का दरवाजा खटखटाया है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि टीएसपीएससी के दो कर्मचारियों को 12 अप्रैल और 13 अप्रैल को यहां ईडी के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

ईडी ने स्थानीय अदालत के समक्ष एक आवेदन दायर कर इस मामले में गिरफ्तार किए गए दो प्रमुख आरोपियों से पूछताछ करने की अनुमति मांगी है, जो वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

अदालत ने मामले की सुनवाई 12 अप्रैल निर्धारित की है।

ईडी ने हैदराबाद पुलिस से मामले से संबंधित दस्तावेज साझा करने के लिए पत्र लिखा है क्योंकि हैदराबाद पुलिस का विशेष जांच दल (एसआईटी) वर्तमान में मामले की जांच कर रहा है।

टीएसपीएससी के सहायक अभियंता (सिविल) परीक्षा समेत अन्य परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक मामले में 13 मार्च के बाद से कुल 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें टीएसपीएससी के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस