खेल की खबरें | सिटसिपास फ्रेंच ओपन के चौथे दौर में, स्वियातेक, अल्काराज़, सिनर भी आगे बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सिटसिपास ने झांग झिझेन को 6-3, 6-3, 6-1 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला इटली के गैर वरीयता प्राप्त माटेओ अर्नाल्डी से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हराया।

सिटसिपास ने झांग झिझेन को 6-3, 6-3, 6-1 से पराजित किया। उनका अगला मुकाबला इटली के गैर वरीयता प्राप्त माटेओ अर्नाल्डी से होगा जिन्होंने छठी वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव को 7-6 (6), 6-2, 6-4 से हराया।

इटली के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सिनर ने पावेल कोटोव को 6-4, 6-4, 6-4 से हराया। ​​ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन सिनर का अगला मुकाबला फ्रांस के कोरेंटिन मौटेट से होगा।

दो बार के ग्रैंडस्लैम विजेता कार्लोस अल्काराज़ ने भी 27वीं वरीयता प्राप्त अमेरिकी सेबेस्टियन कोर्डा को 6-4, 7-6 (5), 6-3 से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। अल्कराज पिछले साल फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में नोवाक जोकोविच से हार गए थे।

महिला वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्वियातेक ने मैरी बौज़कोवा को 6-4, 6-2 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। उनका अगला मुकाबला गैर वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पोटापोवा से होगा।

अमेरिका की तीसरी वरीयता प्राप्त कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन की सेमीफाइनलिस्ट दयाना यास्त्रेम्स्का को 6-2, 6-4 से हराया, लेकिन उनकी हमवतन सोफिया केनिन को हार का सामना करना पड़ा।

केनिन को डेनमार्क की गैरवरीयता प्राप्त खिलाड़ी क्लारा टूसन ने 6-2, 7-5 से हराया। टूसन का अगला मुकाबला विंबलडन में दो बार उपविजेता रही ओन्स जबूर से होगा। ट्यूनीशिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जबूर ने 31वीं वरीयता प्राप्त कनाडाई खिलाड़ी लेयला फर्नांडीज को 6-4, 7-6 (5) से हराया।

विंबलडन चैंपियन मार्केटा वोंद्रोसोवा ने फ्रांसीसी खिलाड़ी क्लो पैक्वेट को 6-1, 6-3 से पराजित किया। चेक गणराज्य की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी का सामना अब क्वालीफायर ओल्गा डैनिलोविच से होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\