देश की खबरें | हर घटना से राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश करना विपक्ष की आदत बन गई है: भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षा अधिकारियों के मारे जाने की खबरों के बीच जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की आलोचना कर रहे विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर घटना से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना विपक्ष की आदत बन गई है।

नयी दिल्ली, 14 सितंबर कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सुरक्षा अधिकारियों के मारे जाने की खबरों के बीच जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सम्मानित किए जाने की आलोचना कर रहे विपक्षी दलों पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि हर घटना से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना विपक्ष की आदत बन गई है।

भाजपा महासचिव और जम्मू-कश्मीर के लिए पार्टी के प्रभारी तरुण चुघ ने विपक्ष के आरोपों के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हर चीज से राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास करना विपक्ष की आदत बन गई है।’’

आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सेना के एक कर्नल, एक मेजर और एक पुलिस उपाधीक्षक को श्रद्धांजलि देते हुए चुघ ने कहा कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा।

पार्टी के एक अन्य नेता और जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा के सह-प्रभारी आशीष सूद ने स्थायी शांति के लिए पाकिस्तान के साथ वार्ता की वकालत करने के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला की निंदा की और दावा किया कि यह केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवाद को जमीनी समर्थन के समान है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दावा करना कि आतंकवाद कम नहीं हो रहा है, सशस्त्र बलों के बलिदान का अपमान है। पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देता है और कोई उस देश के साथ बातचीत की वकालत कर रहा है तो यह आतंकवाद का समर्थन करने के समान है।’’

चुघ ने कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में शांति भंग करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है और लोगों को निशाना बनाने के लिए दिन-रात अपनी दुर्भावनापूर्ण रणनीति अपना रहा है।

अनंतनाग जिले के गरोल इलाके में बुधवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष ढोनाक और पुलिस उपाधीक्षक हुमायूं भट शहीद हो गए थे।

जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाकर्मियों की हत्या के दिन जी20 शिखर सम्मेलन की सफलता के मौके पर ‘समारोह’ आयोजित करने को लेकर कई राजनीतिक दलों ने भाजपा की आलोचना की है।

कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जिस समय सीमा पर हमारी सेना के तीन अधिकारियों के शहीद होने की दुखद खबरें आ रही थीं, उसी समय भाजपा मुख्यालय में बादशाह के लिये जश्न की महफ़िल सजी थी। चाहे कुछ भी हो जाए, प्रधानमंत्री अपनी वाहवाही को टाल नहीं सकते।’’

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता मनोज झा ने कहा, ‘‘कल जब हमारे जवानों की शहादत हो रही थी, तो हमने देखा कि भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा था, लाल गुलाब का जश्न था। हम सभी ने वो दृश्य देखे। एक दिन इंतजार कर लेते, दो दिन इंतजार कर लेते।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक में हिस्सा लेने के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पिछले सप्ताहांत यहां भारत की अध्यक्षता में जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन के बाद मोदी का पार्टी मुख्यालय का यह पहला दौरा था। भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर वहां बड़ी संख्या में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री पर फूलों की वर्षा की और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज