देश की खबरें | दिल्ली विधानसभा चुनाव में सच्चाई, विकास और दूरदर्शिता की जीत हुई : पेमा खांडू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे "सत्य, विकास और दूरदर्शिता" की जीत बताया।

ईटानगर, आठ फरवरी अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने शनिवार को दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए इसे "सत्य, विकास और दूरदर्शिता" की जीत बताया।

भाजपा 27 साल से अधिक समय के बाद दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने की ओर बढ़ चुकी है।

आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों और परिणामों के अनुसार भाजपा 48 सीटों पर जबकि आम आदमी पार्टी (आप) 22 सीटों पर या तो आगे चल रही है या फिर जीत दर्ज कर चुकी है।

खांडू ने ‘एक्स’ पर लिखा, "सत्य, विकास और दूरदर्शिता की जीत! छल, झूठ और भ्रष्टाचार की हार! भारत की तरह, दिल्ली के दिल में भी मोदी हैं।"

पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष कलिंग मोयोंग ने पार्टी की जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास संबंधी दृष्टिकोण को दिया।

मोयोंग ने केजरीवाल को "भ्रष्टाचार का चैंपियन" करार देते हुए कहा, "लोगों ने मोदी के विकास मॉडल और आप के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी और केजरीवाल विरोधी रुख के कारण दिल्ली में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now