देश की खबरें | भरोसा है कि हम भारत के समुद्री क्षेत्र में हर खतरे से निपटने में सक्षम हैं: नौसेना प्रमुख

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना को भरोसा है कि वह भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम है और वह देश के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अधिग्रहण की योजना बनाती है।

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय नौसेना को भरोसा है कि वह भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम है और वह देश के सामने मौजूद सुरक्षा संबंधी संभावित चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अधिग्रहण की योजना बनाती है।

नौसेना प्रमुख ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि प्रस्तावित समुद्री कमान के ब्योरों पर काम चल रहा है और उन्होंने संकेत दिया कि इसकी मूल संरचना अगले साल तक तैयार हो सकती है।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना की समग्र कार्य प्रणाली के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका को विस्तार देने पर काम जारी है।

एडमिरल कुमार ने कहा कि भारतीय नौसेना हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर रखती है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 और उत्तरी सीमाओं के आस-पास बनी स्थितियों ने राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी जटिलताएं बढ़ा दी हैं।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना हर प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि भारतीय नौसेना किसी भी प्रकार की सुरक्षा चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।’’

एडमिरल कुमार ने कहा, ‘‘हमें पूरा भरोसा है कि हम भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने में सक्षम हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के बावजूद, नौसेना ने युद्ध संबंधी तैयारियों को बरकरार रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट