विदेश की खबरें | ट्रंप के महाभियोग का मामला सीनेट पहुंचा, रिपब्लिकन पार्टी पर उनकी पकड़ की परीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. हालांकि, अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) की हिंसक घेराबंदी को लेकर पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना करने वाले रिपब्लिकन सीनेटर उन्हें मामले में दोषी ठहराने के मुद्दे पर नरम होते नजर आ रहे हैं।

हालांकि, अमेरिकी कैपिटल (संसद भवन) की हिंसक घेराबंदी को लेकर पूर्व राष्ट्रपति की आलोचना करने वाले रिपब्लिकन सीनेटर उन्हें मामले में दोषी ठहराने के मुद्दे पर नरम होते नजर आ रहे हैं।

इस रुख को पार्टी पर ट्रंप की पकड़ बने रहने का शुरुआती संकेत माना जा रहा है।

प्रतिनिधि सभा के नौ अभियोजकों ने कैपिटल पर ‘विद्रोह के लिए भड़काने’ के एकमात्र आरोप के आधार पर महाभियोग का प्रस्ताव लेकर सीनेट तक रस्मी मार्च उसी हॉल से होकर निकाला जिसमें दंगाइयों ने महज कुछ हफ्ते पहले तोड़फोड़ की थी।

वहीं ट्रंप की आलोचना करने वाले रिपब्लिकन सदस्य छह जनवरी के दंगे के बाद से न केवल शांत हैं बल्कि सुनवाई की वैधता के खिलाफ कानूनी तर्क दे रहे हैं और पूछ रहे हैं कि क्या बाइडन के चुनाव को खारिज करने की ट्रंप की बार-बार उठाई गई मांग उकसाने के समान है।

कुछ डेमोक्रेटिक सदस्यों का मानना है कि यह स्पष्ट मामला है, क्योंकि ट्रंप ने अपना राष्ट्रपति पद बचाने के लिए भीड़ को लड़ने के लिए उकसाया लेकिन रिपब्लिकन की सोच अलग है। उन्हें कानूनी चिंता के साथ यह भी डर है कि ट्रंप के समर्थक नाराज हो सकते हैं जो पार्टी के भी मतदाता हैं।

सीनेटर जॉन कॉर्निल ने पूछा कि अगर कांग्रेस पूर्व अधिकारियों के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई शुरू करेगी तो उसके बाद क्या होगा, क्या ‘‘यह पूर्व राष्ट्रपति ओबामा तक जा सकता है’’?

उन्होंने कहा कि ट्रंप को पहले ही जवाबदेह ठहराया जा चुका है, ‘‘हमारी प्रणाली में चुनाव हारना एक तरह की सजा है।’’

उल्लेखनीय है कि सीनेट में महाभियोग की सुनवाई आठ फरवरी से शुरू होगी और ट्रंप पहले पूर्व राष्ट्रपति होंगे जिनके खिलाफ पद छोड़ने के बाद महाभियोग की सुनवाई होगी।

बाइडन ने सोमवार को सीएनएन चैनल से कहा, महाभियोग पर सुनवाई ‘होनी ही चाहिए।’’ उन्होंने स्वीकार किया कि इसका उनके एजेंडे पर प्रभाव पड़ सकता है।

बाइडन ने कहा कि वह नहीं मानते कि पर्याप्त रिपब्लिकन सीनेटर महाभियोग के पक्ष में मतदान करेंगे लेकिन ट्रंप का कार्यकाल अगर छह महीने बचा होता तो इसका प्रभाव अलग होता।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट