विदेश की खबरें | वर्ष 2016 में ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान के सलाहकार पर रूसी मीडिया के लिए काम करने का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. न्याय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को लगाए गए आरोपों में कहा गया कि दिमित्री और उनकी पत्नी को 10 लाख डॉलर तथा एक कार और चालक मुहैया कराया गया था। उन्हें यह रूस के 'चैनल-वन' के लिए काम करने की एवज में उपलब्ध कराया गया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्याय विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को लगाए गए आरोपों में कहा गया कि दिमित्री और उनकी पत्नी को 10 लाख डॉलर तथा एक कार और चालक मुहैया कराया गया था। उन्हें यह रूस के 'चैनल-वन' के लिए काम करने की एवज में उपलब्ध कराया गया।

रूस के सरकारी टेलीविजन पर अमेरिका ने 2022 में प्रतिबंध लगाया था। यह प्रतिबंध यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में लगाया गया था।

दिमित्री (76) और उनकी पत्नी अनासतासिया का वर्जीनिया में घर है और माना जा रहा है कि वे इस समय रूस में हैं।

दिमित्री वाशिंगटन में एक ‘थिंकटैंक चलाते हैं, जिसने ट्रंप के चुनाव अभियान में परामर्श दिया था।

अमेरिकी कानून के अनुसार, यदि दिमित्री और उनकी पत्नी इस आरोप में दोषी पाई गईं तो उन्हें 20 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

एपी

प्रीति संतोष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\