ट्रंप एक-दो सप्ताह में देंगे चीन के साथ व्यापार समझौते की प्रगति का ब्यौरा

उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अगले सप्ताह के अंत में इस बारे में बता पाऊंगा।’’ उनसे पूछा गया था कि दोनों देशों के बीच हुए व्यापार सौदे के पहले चरण के तहत क्या चीन अपने दायित्वों को पूरा कर रहा है।

वाशिंगटन, सात मई अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि वह एक या दो सप्ताह में चीन के साथ जनवरी में किए गए द्विपक्षीय व्यापार समझौते की प्रगति के बारे में जानकारी देंगे।

उन्होंने व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं अगले सप्ताह के अंत में इस बारे में बता पाऊंगा।’’ उनसे पूछा गया था कि दोनों देशों के बीच हुए व्यापार सौदे के पहले चरण के तहत क्या चीन अपने दायित्वों को पूरा कर रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘वे बहुत अधिक कृषि उत्पाद खरीद रहे हैं, लेकिन क्या वे उस मात्रा में खरीद रहे हैं, जितना वे खरीदने वाले थे? क्या आप जानते हैं कि वे 50 अरब अमरीकी डालर कीमत का सामान खरीदने जा रहे हैं। उन्होंने अभी तक सबसे अधिक 15 अरब डॉलर का सामान खरीदा था... लेकिन (उन्हें खरीदना है) कुल 250 अरब अमेरिकी डॉलर। ऐसा इससे पहले कभी नहीं हुआ।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘पहले किसी भी राष्ट्रपति ने इन बातों की चर्चा नहीं की। ये वक्त की बात है। मैं इस बारे में एक या दो सप्ताह में बता पाऊंगा... न केवल कृषि के बारे में, बल्कि कई उद्योगों के बारे में भी।’’

ट्रंप ने इस सवाल का जवाब देने से परहेज किया कि क्या कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के लिए दंड के तौर पर चीन पर कर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं फिलहाल उस बारे में बात नहीं करना चाहता। हम किसी बहुत बड़ी चीज के बीच में हैं, इसलिए मैं अभी उस बारे में बात नहीं करना चाहता।’’

पिछले कुछ हफ्तों में कई अमेरिकी सांसदों ने कोरोना वायरस संकट को कथित रूप से छिपाने के लिए चीन के खिलाफ प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान