विदेश की खबरें | ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध नहीं रूकने की स्थिति में रूस पर कड़े शुल्क लगाने की चेतावनी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति ने नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ‘ओवल ऑफिस’ में बैठक के दौरान यह घोषणा की। ट्रंप ने कहा, "अगर 50 दिन में कोई समझौता नहीं हुआ तो हम बहुत कड़े शुल्क लगाएंगे।" उन्होंने यह नहीं बताया कि शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

राष्ट्रपति ने नाटो महासचिव मार्क रूट के साथ ‘ओवल ऑफिस’ में बैठक के दौरान यह घोषणा की। ट्रंप ने कहा, "अगर 50 दिन में कोई समझौता नहीं हुआ तो हम बहुत कड़े शुल्क लगाएंगे।" उन्होंने यह नहीं बताया कि शुल्क कैसे लागू किए जाएंगे।

ट्रंप ने कहा, "मैं व्यापार का इस्तेमाल कई चीज़ों के लिए करता हूं। लेकिन युद्धों के समाधान के लिए यह बहुत अच्छा कदम है।"

रूट अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात करेंगे।

ट्रंप लंबे समय से पुतिन के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंधों का बखान करते रहे हैं, और जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्होंने कई बार कहा है कि यूक्रेन से ज़्यादा रूस शांति समझौते के लिए इच्छुक है। साथ ही, ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की पर युद्ध को लंबा खींचने का आरोप लगाया और उन्हें "तानाशाह" कहा। हालांकि, यूक्रेन के आवासीय इलाकों पर रूस के लगातार हमलों के बाद ट्रंप ने रूस पर निशाना साधा है।

इस बीच, यूक्रेन और रूस के लिए ट्रंप के विशेष दूत ने सोमवार को कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की।

जेलेंस्की ने कहा कि उन्होंने और ट्रंप के दूत, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल कीथ केलॉग ने यूक्रेनी वायु रक्षा को मजबूत करने, संयुक्त हथियार उत्पादन और यूरोपीय देशों के साथ मिलकर अमेरिकी हथियारों की खरीद के साथ-साथ रूस पर कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों की संभावना के बारे में "सार्थक बातचीत" की।

जेलेंस्की ने ‘टेलीग्राम’ पर कहा, "हमें अमेरिका के नेतृत्व से उम्मीद है, क्योंकि यह स्पष्ट है कि रूस तब तक नहीं रुकेगा जब तक उसकी महत्वाकांक्षाओं को बलपूर्वक नहीं रोका जाता।"

रूस ने राजधानी कीव सहित यूक्रेन के शहरों पर सैकड़ों ड्रोन और क्रूज तथा बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया है, जिनका मुकाबला करने में यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली को काफी संघर्ष करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Tamil Nadu Explosion: विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों की मौत, कई घायल (Watch Videos)

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड