विदेश की खबरें | ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध रोका: अमेरिका के विदेश मंत्री रुबियो

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को ‘‘रोका और समाप्त’’ कराया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, नौ जुलाई अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दावा किया है कि देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को ‘‘रोका और समाप्त’’ कराया।

अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ में मंगलवार को ट्रंप के साथ कैबिनेट की बैठक में रुबियो ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति महोदय, मैं यहां एक सूची देख रहा हूं... और ये सभी उपलब्धियां जो घरेलू स्तर पर हासिल हुई हैं... हमने आपके नेतृत्व में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रोका और समाप्त कराया है।’’

रुबियो ने कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा के बीच शांति समझौते का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘12-दिवसीय युद्ध जो एक अमेरिकी ऑपरेशन के साथ समाप्त हुआ। हम दुनिया के एकमात्र देश हैं जो ऐसा कर सकते थे। उम्मीद है कि बहुत जल्द अजरबैजान और आर्मीनिया के बीच शांति समझौता होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीरिया और लेबनान के कारण अब पूरे पश्चिम एशिया और इसके बुनियादी ढांचे में बदलाव की संभावना है। अभी छह महीने भी नहीं हुए हैं। यह आपके नेतृत्व का प्रमाण है।’’

ट्रंप ने एक दिन पहले ही अपने इस दावे को दोहराया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को रुकवाया जो कि परमाणु युद्ध में बदल सकता था। ट्रंप ने कहा था कि उन्होंने दोनों पड़ोसी देशों से कहा था कि यदि वे युद्ध जारी रखते हैं तो वाशिंगटन उनके साथ व्यापार नहीं करेगा।

ट्रंप यह दावा कई बार कर चुके हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को व्यापार समझौते के जरिए सुलझाया।

दूसरी तरफ भारत का कहना है कि पाकिस्तान के सैन्य अभियान महानिदेशक (डीजीएमओ) के संपर्क किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल