विदेश की खबरें | ट्रंप ने थाईलैंड और कंबोडिया के नेताओं से बातचीत में भारत-पाक संघर्ष को याद किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं से दोनों पड़ोसी देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच बात की।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 26 जुलाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को कहा कि उन्होंने कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं से दोनों पड़ोसी देशों के मध्य बढ़ते तनाव के बीच बात की।

इसी दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष का भी ज़िक्र करते हुए दावा किया कि उन्होंने इसे सफलतापूर्वक रुकवाया था।

शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट से थाईलैंड के साथ युद्ध रोकने के संबंध में बात की है।

ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से भी बात की और युद्ध विराम तथा वर्तमान में जारी युद्ध को समाप्त करने का अनुरोध किया।

ट्रंप ने वेचायाचाई के साथ बातचीत को बहुत अच्छा बताया और कहा, कंबोडिया की तरह थाईलैंड भी तत्काल युद्धविराम और शांति चाहता है।

उन्होंने कहा,"दोनों पक्षों से बात करने के बाद, युद्धविराम, शांति और समृद्धि स्वाभाविक लगती है। हम जल्द ही देखेंगे!”

ट्रंप ने कहा, "मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने की कोशिश कर रहा हूं! इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं, लेकिन यह मुझे पाकिस्तान और भारत के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे सफलतापूर्वक रोका गया था।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें