विदेश की खबरें | पोर्न स्टार को गुप्त रूप से धन देने के मामले में अदालत पहुंचे ट्रंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह देश के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित पहला आपराधिक मुकदमा और ट्रंप के चार अभियोगों में से भी पहला मुकदमा है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह देश के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति से संबंधित पहला आपराधिक मुकदमा और ट्रंप के चार अभियोगों में से भी पहला मुकदमा है।

ट्रंप द्वारा पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को धन दिए जाने का मामला 2016 का है। उस समय ट्रंप के पोर्न स्टार के साथ संबंध होने की बातें सामने आई थीं और आरोप है कि उन्होंने इसको छिपाने के लिए स्टॉर्मी को एक लाख 30 हजार डॉलर का भुगतान किया था।

पूर्व राष्ट्रपति की कंपनी ने यह धन उनके वकील माइकल कोहेन को दिया था जिन्होंने ट्रंप की ओर से पोर्न स्टार को इसका भुगतान किया।

यह मुकदमा ऐसे समय आगे बढ़ रहा है जब ट्रंप इस वर्ष राष्ट्रपति चुनाव के रिपब्लिकन टिकट के लिए संभावित उम्मीदवार भी हैं।

जूरी का चयन शुरू होने से पहले कुछ कानूनी बहस हो सकती है। जब ऐसा होता है तो 12 जूरी सदस्यों और छह वैकल्पिक सदस्यों को खोजने की प्रक्रिया शुरू करने के लिए दर्जनों लोगों को अदालत कक्ष में बुलाया जाता है।

ट्रंप ने व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के 34 गंभीर मामलों में खुद को निर्दोष बताया है।

अभियोजकों का कहना है कि कोहेन को किए गए भुगतान को ट्रंप के वास्तविक उद्देश्य को छिपाने के लिए कानूनी शुल्क के रूप में गलत तरीके से दर्ज किया गया था। वहीं, ट्रंप के वकीलों का कहना है कि यह वास्तव में कानूनी खर्च था और इसमें कोई लीपापोती नहीं की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड