विदेश की खबरें | ट्रंप ने मार्को रुबियो को विदेश मंत्री के रूप में नामित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसद मार्को रुबियो को विदेश मंत्री के रूप में नामित किया और कहा कि रुबियो अमेरिका के लिए एक मजबूत पैरोकार, उसके सहयोगियों के सच्चे मित्र और एक निडर नेता होंगे जो कभी भी विरोधियों के सामने नहीं झुकेंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

वाशिंगटन, 14 नवंबर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सांसद मार्को रुबियो को विदेश मंत्री के रूप में नामित किया और कहा कि रुबियो अमेरिका के लिए एक मजबूत पैरोकार, उसके सहयोगियों के सच्चे मित्र और एक निडर नेता होंगे जो कभी भी विरोधियों के सामने नहीं झुकेंगे।

इस संबंध में औपचारिक घोषणा करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘यह ऐलान करते हुए मुझे बेहद गर्व हो रहा है कि फ्लोरिडा के सांसद मार्को रुबियो को अमेरिका के विदेश मंत्री के रूप में नामित किया गया है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक के तुरंत बाद ट्रंप ने अपने बयान में कहा, ‘‘वह (रुबियो) हमारे देश के लिए एक मजबूत पैरोकार, हमारे सहयोगियों के लिए एक सच्चे दोस्त और एक निडर नेता होंगे जो हमारे विरोधियों के सामने कभी नहीं झुकेंगे। मैं मार्को के साथ मिलकर अमेरिका और दुनिया को फिर से सुरक्षित और महान बनाने के लिए काम करने का आकांक्षी हूं।’’

इसके अलावा, ट्रंप ने कहा कि वह फ्लोरिडा के सांसद मैट गेट्ज को अपने अटॉर्नी जनरल के रूप में नामित करेंगे।

ट्रंप ने सांसद का चयन करते समय कुछ प्रतिष्ठित वकीलों को दरकिनार कर दिया, जिनके नाम इस पद के दावेदार के रूप में लिए जा रहे थे।

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने एक बयान में कहा, ‘‘वह (गेट्ज) राजनीतिक फायदे के लिए हथियार के इस्तेमाल के चलन को समाप्त करेंगे, हमारी सीमाओं की रक्षा करेंगे, आपराधिक संगठनों का सफाया करेंगे और न्याय विभाग में अमेरिकियों के लगभग खत्म हो चुकी आस्था और विश्वास को बहाल करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू