विदेश की खबरें | ट्रंप ने ‘व्हाइट हाउस’ में खाड़ी देशों के नेताओं से की मुलाकात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने बुधवार को ‘ओवल ऑफिस’ में बहरीन के युवराज सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ बैठक की और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी के साथ भोज किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

ट्रंप ने बुधवार को ‘ओवल ऑफिस’ में बहरीन के युवराज सलमान बिन हमद अल खलीफा के साथ बैठक की और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी के साथ भोज किया।

गाजा में जारी संघर्ष और क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं के बीच ट्रंप ने आर्थिक विकास के माध्यम से राजनयिक संबंधों को बढ़ावा देने पर अधिक ध्यान केंद्रित किया।

बहरीन के युवराज सलमान बिन हमद अल खलीफा से मुलाकात के दौरान ओवल ऑफिस में ट्रंप ने कहा, ‘‘उन्हें जो भी चाहिए था, (उसमें) हमने उनकी मदद की। और हमें जो भी चाहिए था, उन्होंने (उसमें) हमारी मदद की।’’

बहरीन एक पुराना सहयोगी है जो पश्चिम एशिया में अमेरिकी पांचवें बेड़े की मेज़बानी करता है। इस बेड़े का मुख्य मिशन पश्चिम एशिया में समुद्री सुरक्षा और स्थिरता सुनिश्चित करना है।

कतर के प्रधानमंत्री सानी बुधवार शाम ट्रंप के साथ रात्रिभोज के लिए ‘व्हाइट हाउस’ में थे।

एपी खारी शोभना

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now