ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं वह सबकुछ कहूंगा जो मुझे वाम पंथ की ओर से दिखाई देगा, दक्षिण पंथ की ओर से नहीं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं कुछ भी करूंगा, मैं शांति देखना चाहता हूं।’’
यह भी पढ़े | भारत ने कोरोना महामरी से हुई मौतों के सही आंकड़े नहीं दिए: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
इस संबंध में और पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा,‘‘ आप उन्हें क्या पुकारना चाहते हैं? मुझे कोई नाम बताइए, मुझे बताइए कोई नाम?’’
राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘...किसी को एंटीफा और वाम के बारे में कुछ करना पड़ेगा क्योंकि यह समस्या दक्षिण पंथ की ओर से नहीं है...यह वाम पंथ की समस्या है।’’
गौरतलब है कि देश में फासीवाद विरोधी वामपंथी राजनीतिक आंदोलन एंटीफा के कार्यकर्ताओं ने नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लिया था लेकिन इस बात के कम ही सुबूत मिले हैं कि ये लोग प्रदर्शनों के दौरान हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY