जरुरी जानकारी | ट्रंप ने कर विधेयक पर मस्क की आलोचना पर निराशा जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिग्गज कंपनी टेस्ला एवं सोशल मीडिया मंच एक्स के प्रमुख मस्क ने ट्रंप के हस्ताक्षर वाले एक विधेयक की आलोचना की है।

दिग्गज कंपनी टेस्ला एवं सोशल मीडिया मंच एक्स के प्रमुख मस्क ने ट्रंप के हस्ताक्षर वाले एक विधेयक की आलोचना की है।

मस्क ने सोशल मीडिया पर ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल' विधेयक की वजह से संघीय घाटा बढ़ने की आशंका जताई है।

ट्रंप ने मस्क के इस आलोचनात्मक रुख पर कहा कि दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति मस्क को अब भी व्हाइट हाउस की याद सता रही है।

उन्होंने मस्क को 'ट्रंप डिरेंजमेंट सिंड्रोम' हो जाने का जिक्र भी किया। इस बयान के जरिये वह मस्क की मनोस्थिति पर सवाल उठा रहे थे।

ट्रंप ने व्हाइट हाउस स्थित अपने कार्यालय 'ओवल ऑफिस' में संवाददाताओं की मौजूदगी में मस्क के साथ अपने मतभेद पर चर्चा की।

इस घटनाक्रम से ट्रंप और मस्क के बीच संबंधों में खटास बढ़ने का अंदेशा है। कुछ दिन पहले तक ट्रंप के प्रबल समर्थक और उनके प्रशासन में सलाहकार रह चुके मस्क अब सार्वजनिक रूप से उनकी नीतियों पर सवाल उठा रहे हैं।

मस्क को ट्रंप ने अपने दूसरे राष्ट्रपति कार्यकाल में सरकारी खर्चों में कटौती के लिए गठित विभाग में नियुक्त किया था। लेकिन मस्क ने अपने कदमों को लेकर विवाद बढ़ने के बाद हाल ही में पद छोड़ दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू