विदेश की खबरें | ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का फिर से किया दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया और दोनों देशों से कहा कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, 25 जून अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रुकवा दिया और दोनों देशों से कहा कि यदि वे लड़ाई जारी रखेंगे तो अमेरिका उनके साथ व्यापार नहीं करेगा।

चार दिनों तक ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद भारत और पाकिस्तान 10 मई को सैन्य टकराव रोकने पर सहमत हुए।

ट्रंप ने नीदरलैंड के हेग में नाटो शिखर सम्मेलन के बाद एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ व्यापार को लेकर कई बार फोन पर बात की।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने कहा, ‘देखिए, अगर आप एक-दूसरे से लड़ते हैं... यह बहुत बुरा हो रहा था, आप जानते हैं कि पिछला हमला कितना बुरा था। यह वास्तव में बहुत बुरा था।’’

ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर आप एक-दूसरे से लड़ते हैं, तो हम कोई व्यापार समझौता नहीं करेंगे।’’

ट्रंप ने दावा किया, "प्रधानमंत्री मोदी मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं। वह बहुत सज्जन व्यक्ति हैं। वह एक महान इंसान हैं। मैंने उन्हें समझाया। मैंने कहा, अगर आप लड़ने जा रहे हैं तो हम व्यापार समझौता नहीं करेंगे...और आप जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा। नहीं, मैं व्यापार समझौता करना चाहता हूं। हमने परमाणु युद्ध रोक दिया।’’

ट्रंप ने कई बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की है। हालांकि, भारत लगातार यह कहता रहा है कि पाकिस्तान के साथ टकराव समाप्त करने पर सहमति दोनों सेनाओं के सैन्य संचालन महानिदेशकों (डीजीएमओ) के बीच सीधी बातचीत के बाद बनी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें