विदेश की खबरें | ट्रंप ने ‘व्यापार’ के जरिये भारत-पाक संघर्ष को ‘सुलझाने’ का फिर दावा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपना दावा दोहराते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को ‘व्यापार’ के माध्यम से ‘सुलझाया’।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क/वाशिंगटन, 21 मई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपना दावा दोहराते हुए कहा कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया संघर्ष को ‘व्यापार’ के माध्यम से ‘सुलझाया’।

ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के साथ बैठक के दौरान ओवल ऑफिस में कहा, ‘‘अगर आप देखें कि हमने पाकिस्तान और भारत के साथ क्या किया। हमने उस पूरे मामले को सुलझा दिया है, और मुझे लगता है कि मैंने इसे व्यापार के माध्यम से सुलझाया है।’’

उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत और पाकिस्तान दोनों के साथ ‘बड़ा सौदा’ कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे यह कहने में नफरत हो रही है कि एक तरफ हमने ये मुद्दा सुलझाया, लेकिन दो दिन बाद कुछ हुआ, और उन्होंने कहा कि यह ट्रंप की गलती है।’’

ट्रंप ने कहा कि पाकिस्तान में कुछ बेहतरीन लोग और कुछ वाकई अच्छे और महान नेता हैं, लेकिन भारत उनका (ट्रंप) दोस्त है। इस पर दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने जवाब दिया, ‘‘मोदी, साझा दोस्त हैं।’’

अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार दावा करते रहे हैं कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी