जरुरी जानकारी | ट्रंप कनाडा एवं मेक्सिको पर शुल्क संबंधी फैसले का क्रियान्वयन 30 दिन के लिए रोकने पर सहमत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीन के खिलाफ शुल्क संबंधी फैसला मंगलवार से लागू होगा।

चीन के खिलाफ शुल्क संबंधी फैसला मंगलवार से लागू होगा।

ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन से आयात होने वाली वस्तुओं पर कड़े शुल्क लगाने संबंधी एक आदेश पर शनिवार को हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए अपने पोस्ट में कहा था कि ये शुल्क ‘‘अमेरिकियों की सुरक्षा के लिए’’ आवश्यक हैं।

ट्रंप ने चीन से सभी आयात पर 10 प्रतिशत और मेक्सिको एवं कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने के लिए आर्थिक आपातकाल की घोषणा की थी। कनाडा से आयातित ऊर्जा पर 10 प्रतिशत की दर से कर लगाने का फैसला किया गया था।

इसके बाद, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा था, ‘‘व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय) द्वारा की गई कार्रवाई ने हमें एकजुट करने के बजाय अलग कर दिया है।’’

उन्होंने कहा था कि उनका देश शराब और फलों सहित 155 अरब डॉलर तक के अमेरिकी आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएगा। ट्रंप के इस कदम के बाद मेक्सिको की राष्ट्रपति ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए शुल्क लगाने का आदेश दिया था। चीन ने ट्रंप की कार्रवाई पर तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

बहरहाल, ट्रूडो ने ‘एक्स’ पर हालिया बयान में कहा कि ट्रंप के साथ बातचीत में उन्होंने सीमा सुरक्षा पर अतिरिक्त सहयोग का वादा किया।

ट्रूडो ने कहा, ‘‘प्रस्तावित शुल्क को कम से कम 30 दिन के लिए रोक दिया जाएगा और हम साथ मिलकर काम करेंगे।’’

उन्होंने कहा कि ट्रंप द्वारा शुल्क लागू करने के कदम को अस्थायी रूप से टाले जाने के बाद वह भी अमेरिका के खिलाफ जवाबी कार्रवाई रोक रहे हैं।

शिनबाम ने भी घोषणा की कि ट्रंप ने मेक्सिको पर लगाए गए योजनाबद्ध शुल्क को एक महीने के लिए रोक दिया है।

उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बातचीत के बाद यह फैसला किया गया। ‘व्हाइट हाउस’ ने भी एक बयान में इसकी पुष्टि की है।

शिनबाम ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मेक्सिको तुरंत ‘नेशनल गार्ड’ के 10,000 सदस्यों की तैनाती के साथ उत्तरी सीमा को मजबूत करेगा, ताकि मेक्सिको से अमेरिका में फेंटेनाइल सहित मादक पदार्थों की तस्करी को रोका जा सके।''

उन्होंने कहा कि अमेरिका भी मेक्सिको में शक्तिशाली हथियारों की तस्करी रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

मेक्सिको की राष्ट्रपति ने कहा कि दोनों देश सुरक्षा और व्यापार पर बातचीत जारी रखेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\