विदेश की खबरें | ट्रंप खेमे ने 31 मार्च को ‘ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी’ घोषित करने के लिए बाइडन की आलोचना की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा, “सभी अमेरिकियों को हमारे देश में ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन को सुधारने, उनकी आवाज को उठाने और लैगिंग पहचान के आधार पर हिंसा एवं भेदभाव को खत्म करने की दिशा में हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डेमोक्रेटिक पार्टी से ताल्लुक रखने वाले राष्ट्रपति ने शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए कहा, “सभी अमेरिकियों को हमारे देश में ट्रांसजेंडर लोगों के जीवन को सुधारने, उनकी आवाज को उठाने और लैगिंग पहचान के आधार पर हिंसा एवं भेदभाव को खत्म करने की दिशा में हमारे साथ मिलकर काम करना चाहिए।’’

इस साल 31 मार्च को ईस्टर भी पड़ रहा है, जो ईसाई समुदाय के सबसे पवित्र त्यौहारों में से एक है। ट्रंप खेमे ने ईसाई धर्म के रोमन कैथोलिक पंथ को मानने वाले बाइडन पर धर्म के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाया और रिपब्लिकन पार्टी ने इसका समर्थन किया।

ट्रंप के चुनाव प्रचार अभियान की प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने शनिवार को कहा, “हम जो बाइडन के चुनाव प्रचार अभियान दल और व्हाइट हाउस से मांग करते हैं कि वह अमेरिका के उन लाखों कैथोलिक और ईसाइयों से माफी मांगे, जो मानते हैं कि कल केवल एक बात का जश्न मनाने का दिन है और वह है यीशु मसीह का पुनर्जीवित होना।’’

उन्होंने बाइडन प्रशासन द्वारा ईसाई धर्म पर कथित रूप से वर्षों से किए जा रहे हमले को लेकर भी उसे आड़े हाथों लिया।

अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष एवं रिपब्लिकन नेता माइक जॉनसन ने सोशल मीडिया पर कहा कि व्हाइट हाउस ने ईस्टर के अहम सिद्धांत के साथ विश्वासघात किया है और बाइडन के निर्णय को "अपमानजनक और घृणित" कहा है।

बाइडन श्रद्धापूर्वक प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं और अपनी कैथोलिक परवरिश को अपनी नैतिकता और पहचान का मुख्य हिस्सा मानते हैं। उन्होंने 2021 में वेटिकन में पोप फ्रांसिस से मुलाकात की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी