जरुरी जानकारी | ट्रंप ने मेक्सिको के साथ 90 दिन की वार्ता अवधि की घोषणा की, 25 प्रतिशत शुल्क दरें यथावत रहेंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा कि शीनबाम के साथ उनकी फ़ोन पर बातचीत ‘काफ़ी सफल रही, क्योंकि हम एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जान और समझ पा रहे हैं।”

ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर कहा कि शीनबाम के साथ उनकी फ़ोन पर बातचीत ‘काफ़ी सफल रही, क्योंकि हम एक-दूसरे को और बेहतर तरीके से जान और समझ पा रहे हैं।”

ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको से अमेरिका में आयातित वस्तुओं पर 25 प्रतिशत शुल्क लागू रहेगा, जिसे अमेरिकी राष्ट्रपति ने फेंटेनाइल की तस्करी से जोड़ा है। रिपब्लिकन नेता ने कहा कि वाहन पर 25 प्रतिशत शुल्क लगेगा, जबकि तांबे, एल्युमीनियम और इस्पात पर 50 प्रतिशत कर लगेगा।

ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको अपने ‘गैर-शुल्क व्यापार अवरोधों’ को समाप्त कर देगा, लेकिन उन्होंने कोई विशिष्ट जानकारी नहीं दी।

कुछ वस्तुओं को ‘2020 अमेरिका-मेक्सिको-कनाडा समझौते’ या यूएसएमसीए, के तहत शुल्क से सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिस पर ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान बातचीत की थी।

लेकिन ऐसा लगता है कि ट्रंप इस समझौते से नाराज़ हैं, जिस पर अगले साल फिर से बातचीत होनी है। राष्ट्रपति के रूप में उनके पहले महत्वपूर्ण कदमों में से एक, इस साल की शुरुआत में मेक्सिको और कनाडा, दोनों देशों से आने वाले उत्पादों पर शुल्क लगाना था।

आंकड़े बताते हैं कि पिछले साल अमेरिका और मेक्सिको के बीच 171.5 अरब डॉलर का व्यापार असंतुलन रहा। इसका मतलब है कि अमेरिका ने मेक्सिको से जितना माल बेचा, उससे कहीं ज़्यादा खरीदा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट