विदेश की खबरें | ट्रंप 20 जनवरी को बाइडन को ‘व्यवस्थित’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण करने पर राजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 जनवरी को जो बाइडन को ‘‘व्यवस्थित’’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।

वाशिंगटन, सात जनवरी अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि 20 जनवरी को जो बाइडन को ‘‘व्यवस्थित’’ तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।

अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के लिए बाइडन और उपराष्ट्रपति के लिए कमला हैरिस की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित किए जाने के लिए अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र के बाद ट्रंप का यह बयान आया है।

ट्रंप ने एक बयान में कहा, ‘‘हालांकि मैं चुनाव के नतीजों से पूरी तरह असहमत हूं, इसके बावजूद 20 जनवरी को व्यवस्थित तरीके से सत्ता का हस्तांतरण होगा।’’

संसद में बाइडन(78) और हैरिस (59) की जीत की पुष्टि के बाद ट्रंप ने कहा कि इस निर्णय के साथ ‘‘राष्ट्रपति के तौर पर शानदार पहले कार्यकाल का अंत हो गया है।’’

चुनाव में धांधली के बारे में अपने दावों को दोहराते हुए ट्रंप ने कहा, ‘‘अमेरिका को फिर से महान बनाने के लिए यह हमारे संघर्ष की शुरुआत है।’’

बाइडन और हैरिस 20 जनवरी को पद की शपथ लेंगे। कोविड-19 महामारी के कारण सादे तरीके से समारोह का आयोजन होगा।

संसद के संयुक्त सत्र द्वारा बृहस्पतिवार तड़के औपचारिक रूप से बाइडन की जीत की पुष्टि कर दी गयी। इससे पहले कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के भीतर ट्रंप समर्थकों ने जमकर हंगामा किया जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। हिंसा के कारण सांसदों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया।

अमेरिका में तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव हुआ था। बाइडन और हैरिस को 306 इलेक्टोरल कॉलेज वोट मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Prediction: अहम मुकाबले में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, सम्मान बचाने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Zimbabwe vs South Africa, ICC Men's T20 World Cup 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर 8 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\