देश की खबरें | उत्तर प्रदेश के हरदोई में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर पलटा ट्रक, चार बच्चों समेत आठ लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा एक ट्रक बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ियां के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

हरदोई (उप्र), 12 जून उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में गंगा नदी से बालू भरकर ला रहा एक ट्रक बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी झोपड़ियां के बाहर सो रहे लोगों पर पलट गया, जिससे चार बच्चों समेत आठ लोगों की दबकर मौत हो गई। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि मल्लावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कानपुर-उन्नाव मार्ग पर बालू से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झोपड़िया के बाहर सो रहे एक ही परिवार के लोगों पर पलट गया।

यह परिवार कला बाज जाति से ताल्लुक रखता है।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में चार बच्चे और दो महिलाओं समेत आठ लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से ट्रक और बालू को हटवाया और उसके नीचे दबे शवों को बाहर निकाला।

गोस्वामी ने बताया कि हादसे में अवधेश (40), सुधा (35), लाला (पांच), सुनैना (11), बुद्धू (चार), हीरो(25), करण (30), तथा बिहारी (दो) की घटनास्थल पर ही दबकर मौत हो गई जबकि चार साल की एक बच्ची बिट्टू घायल हो गई, जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्परता से राहत कार्य शुरू कराया, जिसके चलते एक बच्ची तथा बंदर को बचा लिया गया।

पुलिस ने ट्रक चालक अवधेश को गिरफ्तार कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Toss And Scorecard: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड