देश की खबरें | प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर से लदा ट्रक बरामद, तीन व्यक्ति गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गंगापार हंडिया थाना की पुलिस ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर से लदा ट्रक एक मंगलवार को पकड़ा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
प्रयागराज, छह जुलाई जिले के गंगापार हंडिया थाना की पुलिस ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर से लदा ट्रक एक मंगलवार को पकड़ा और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक (गंगा पार) धवल जायसवाल ने बताया कि हंडिया थाना पुलिस ने आज प्रतिबंधित मछली से लदा ट्रक पकड़ा और तीन लोगों को गिरफ्तार किया। इस ट्रक में 3,000 किलोग्राम थाई मांगुर मछली लदी थी जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग के अधिकारियों को बुला लिया गया है और आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। यह मछली पश्चिम बंगाल से पानीपत ले जाई जा रही थी। यह मछली एनजीटी द्वारा प्रतिबंधित है।
वरिष्ठ मत्स्य वैज्ञानिक आरएस श्रीवास्तव ने बताया कि थाई मांगुर देश के बाहर की प्रजाति है और यह जिस भी नदी या जलाशय में पहुंच जाती है वहां की स्थानीय मछलियों, जीव जंतुओं को खा जाती है।
उन्होंने बताया कि थाई मांगुर की दूसरी खास बात यह है कि यह बहुत तेजी से प्रजनन कर अपनी संख्या बढ़ाती है और पारिस्थितिकी तंत्र को बुरी तरह से प्रभावित करती है। यही वजह है कि एनजीटी ने इस पर प्रतिबंध लगाया हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)