देश की खबरें | ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मारी, सेना के जवान सहित तीन की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के पोठिया पुलिस चौकी के बखरी बहियार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सेना के एक जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

कटिहार (बिहार), तीन अप्रैल जिले के पोठिया पुलिस चौकी के बखरी बहियार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर रविवार तड़के एक तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप वाहन में आमने-सामने की टक्कर में पिकअप पर सवार सेना के एक जवान सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

पोठिया पुलिस चौकी के अवर निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान बेगूसराय जिला के मटिहानी इलाका निवासी सेना के जवान आदर्श कुमार (28), पिकअप वाहन चालक अब्दुल इमरान (50) और खलासी राकेश कुमार पंडित (22) के रूप में हुई है।

सेना के जवान आदर्श कुमार पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी से अपना सामान उक्त पिकअप वाहन पर लादकर अपने घर बेगूसराय जिला के मटिहानी जा रहे थे तभी कुरसेला की ओर से आ रहा धान से लदे एक ट्रक ने उनके वाहन में टक्कर मार दी।

दुर्घटना स्थल पहुंचे अवर निरीक्षक संजय सिंह ने तीनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देने के साथ शवों को पोस्टमार्टम के लिए कटिहार मुख्यालय भेज दिया है।

हादसे के बाद से ट्रक का चालक और खलासी फरार है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी