देश की खबरें | नासिक में ट्रक ने मोटरसाइकिल और घोड़ागाड़ी को टक्कर मारी, परिवार के तीन लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की घोड़ागाड़ी और एक मोटरसाइकिल के साथ टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नासिक, 11 जनवरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक की घोड़ागाड़ी और एक मोटरसाइकिल के साथ टक्कर में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि हादसा इगतपुरी के पास मंगलवार देर रात उस समय हुआ, जब 51-वर्षीय एक व्यक्ति और उसका भतीजा घोड़ागाड़ी से जा रहे थे और उनके दो बेटे मोटरसाइकिल पर थे। परिवार के चारों सदस्य घर जा रहे थे।

इगतपुरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही उन्होंने सर्विस रोड से मुख्य सड़क पर जाने की कोशिश की, एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोपहिया वाहन और घोड़ागाड़ी दोनों को टक्कर मार दी।

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति को मामूली चोटें आईं, जबकि उसके दो बेटे कुशल सुधाकर अडोले (20), प्रभाकर सुधाकर अडोले (22) और भतीजे रोहित भागीरथ अडोले (18) की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि बाद में इगतपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शख्स को ग्रामीण अस्पताल ले गई।

अधिकारी ने कहा कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\