देश की खबरें | गोरखपुर में सड़क किनारे खड़ी बस को ट्रक ने टक्कर मारी, छह की मौत, 25 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में गोरखपुर-कुशीनगर राजमार्ग पर जगदीशपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी राज्य परिवहन निगम की एक बस को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।

गोरखपुर (उप्र), 10 नवंबर उत्तर प्रदेश में गोरखपुर-कुशीनगर राजमार्ग पर जगदीशपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी राज्य परिवहन निगम की एक बस को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक अन्य लोग घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ और पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है एवं उसके चालक की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक पंचर होने के बाद बस सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान कुछ यात्री उतरकर दूसरी बस में चढ़ गए, जबकि कुछ बस के अंदर ही रह गए। तभी ट्रक उस बस से टकरा गया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना हुई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) कृष्ण कुमार ने बताया, "यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य चार ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची ।’’

पुलिस अधीक्षक (नगर) ने बताया,"घायलों को अस्पताल ले जाया गया और उनके परिवार के सदस्यों को भी सूचित किया गया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और पुलिस चालक की तलाश कर रही है।"

पुलिस के अनुसार बस 30 से अधिक यात्रियों को गोरखपुर से कुशीनगर के पडरौना ले जा रही थी।

यात्री मुबारक अंसारी ने बताया कि बस यात्रियों से खचाखच भरी थी और अचानक बस का टायर फट गया लेकिन चालक ने किसी तरह बस को नियंत्रित कर लिया। अंसारी के अनुसार चालक ने डिपो से बात कर दूसरी बस मंगवाई और इस बीच यात्री दूसरी बस के आने का इंतजार कर रहे थे।

उन्होंने कहा, "अचानक तेज आवाज के साथ बस में कुछ टकराया और लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे । पहले तो हम समझ नहीं पाए, लेकिन बाद में हमें एहसास हुआ कि एक ट्रक ने बस को पीछे से टक्कर मार दी है ।"

पुलिस के मुताबिक छह मृतकों में से चार यात्रियों की पहचान शैलेश पटेल (25), सुरेश चौहान (35), नितेश सिंह (25) और 24 वर्षीय हिमांशु यादव के रूप में की गई है, जो सभी कुशीनगर के निवासी हैं। दो मृतक यात्रियों की पहचान अभी तक नहीं हो पायी हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड