देश की खबरें | जयपुर में ट्रक ने दो सब्जी विक्रेताओं को कुचला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दो सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, छह जुलाई राजस्थान के जयपुर में एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दो सब्जी विक्रेताओं की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार रात हुई, जब दोनों विक्रेता सब्जियों की एक खेप लेकर जा रहे थे और उनके वाहन का टायर पंचर हो जाने के कारण वे सड़क किनारे रुके थे। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें कुचल दिया।

लखनपुर थाना क्षेत्र के सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) राम सहाय ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के किरावली निवासी विष्णु कुमार और राजन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि विष्णु कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजन सिंह को आरबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका