देश की खबरें | ट्रक की टक्‍कर से कार सवार दो महिलाओं और दो बच्‍चों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं और दो बच्‍चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 19 मई उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर एक ट्रक की टक्कर से कार सवार दो महिलाओं और दो बच्‍चों समेत चार लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल राज ने बताया कि हरदोई जिले के संडीला के रहने वाले एक परिवार के छह सदस्य लखनऊ में एक शादी समारोह में शामिल होकर कार से घर लौट रहे थे।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार की दरमियानी रात करीब दो बजे ट्रक की टक्कर से कार सवार सभी लोग घायल हो गये।

घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां सबीना (28), उनकी बेटी आफिया (दो), फातिमा (26) और उनके बेटे अब्दुल रहमान (सात) को मृत घोषित कर दिया गया। कार में सवार दो अन्य फहद (28) और एक मुनीरा (35) को गंभीर चोटें आई हैं और वे अभी अस्पताल में हैं।

अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\