देश की खबरें | हाथरस में ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, छह की मौत, आठ घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद मार्ग पर एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

हाथरस, पांच अगस्त उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में सादाबाद मार्ग पर एक ट्रक ने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु शुक्रवार देर रात एटा के जलेसर से मथुरा के गोवर्धन में परिक्रमा करने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु जब हाथरस में सादाबाद रोड पर पहुंचे, तब सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भीषण टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।

पांडेय के मुताबिक, हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल आठ लोगों को सादाबाद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हाथरस जिला अस्पताल, अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज और आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पांडेय के अनुसार, मरने वालों की पहचान विक्रम (45), माधुरी (22), हेमलता (12), लखमी (18), अभिषेक (20) और विष्णु (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजे गए हैं। उसने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 45 श्रद्धालु सवार थे।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ट्रक चालक और दो परिचालकों को गिरफ्तार कर उनका वाहन जब्त कर लिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\