विदेश की खबरें | भारत से नेपाल लौटे लोगों को पृथक-वास ले जा रहा ट्रक नदी में गिरा, दो की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कालिकोट जिले में बुधवार को एक ट्रक नदी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लापता हैं।
काठमांडू, 10 जून कालिकोट जिले में बुधवार को एक ट्रक नदी में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लापता हैं।
मीडिया में आईं खबरों के मुताबिक, ट्रक में भारत से लौटे लोग सवार थे जिन्हें पृथक-वास के लिए ले जाया जा रहा था। ट्रक का चालक यात्रियों से बहस होने के बाद चलते वाहन से बाहर कूद गया था जिसके चलते यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़े | रेमेडिसीवर ने लंगूरों में कोविड-19 को प्रभाव को कम किया: अध्ययन.
काठमांडू पोस्ट की खबर के मुताबिक, जिला प्रशासन 27 लापता लोगों से संपर्क कर पाया है जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
कारनाली प्रांत के पुलिस प्रवक्ता राजीव बहादुर बास्नेट ने बताया कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़े | George Floyd Laid To Rest: जॉर्ज फ्लॉयड को ह्यूस्टन में दफनाया गया.
हिमालयन टाइम्स के मुताबिक, घटनास्थल पर तलाश एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
इसमें बताया गया कि कुछ यात्रियों को नदी से स्थानीय लोगों ने बचाया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)