देश की खबरें | टीआरपी घोटाला : हंसा का पूर्व कर्मचारी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस ने टीआरपी की कथित हेराफेरी से संबंधित मामले में सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 12 अक्टूबर मुंबई पुलिस ने टीआरपी की कथित हेराफेरी से संबंधित मामले में सोमवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि इस गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

यह भी पढ़े | मुंबई के भांडुप इलाके में बिल्डिंग का एक हिस्सा गिरने से 4 लोग जख्मी: 12 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि हंसा रिसर्च एजेंसी के पूर्व कर्मचारी विनय त्रिपाठी को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने बताया कि त्रिपाठी पूर्व में एजेंसी में बतौर ‘रिलेशनशिप मैनेजर’ के पद पर कार्यरत था।

यह भी पढ़े | पंजाब बीजेपी प्रमुख Ashwani Sharma के वाहन पर होशियारपुर में हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस.

इस बीच, हंसा के मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीण निजारा और कंपनी के उप प्रबंधक नितिन दिओकर से भी अपराध शाखा ने कथित टीआरपी (टेलीविजन रेटिंग प्वाइंट्स) घोटाले के संबंध में सोमवार को पूछताछ की।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में रिपब्लिक टीवी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) शिवम सुंदरम मंगलवार को अपराध शाखा के समक्ष पेश हो सकते हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, त्रिपाठी ही वह व्यक्ति था जोकि कुछ चुनिंदा चैनलों को देखे जाने के लिए गिरफ्तार आरोपी विशाल भंडारी को पैसे देता था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट