देश की खबरें | छेड़छाड़ से परेशान नाबालिग लड़की ने की डीआईजी कार्यालय परिसर में आत्मदाह की कोशिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार को यहां पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने यह कोशिश नाकाम करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।

इंदौर (मप्र), नौ जुलाई छेड़छाड़ से परेशान एक नाबालिग लड़की ने शुक्रवार को यहां पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) के कार्यालय परिसर में खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने यह कोशिश नाकाम करते हुए उसे सुरक्षित बचा लिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

चश्मदीदों ने बताया कि पलासिया क्षेत्र में रहनेवाली 16 वर्षीय लड़की एक महिला के साथ रीगल चौराहा स्थित डीआईजी कार्यालय परिसर में दाखिल हुई और लड़की ने अचानक खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क लिया।

उन्होंने कहा कि मिट्टी के तेल में भीगी लड़की माचिस की तीली जला पाती, इससे पहले ही मौके पर मौजूद लोगों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया। तभी कुछ पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए।

वायरल हुए वीडियो में लड़की यह कहती सुनाई देती है कि पिछले कई दिनों से कुछ युवक उसके घर में घुसकर चाकू के दम पर उसके साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं। लेकिन पलासिया थाने में उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है।

इस बीच, नाबालिग लड़की द्वारा आत्मदाह की कोशिश के फौरन बाद हरकत में आई पुलिस ने उससे छेड़छाड़ के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया।

पलासिया थाना प्रभारी संजय बैस ने पीटीआई- को बताया कि भारतीय दंड विधान की धारा 354 (स्त्री की लज्जा भंग करने की नीयत से उसपर आपराधिक बल का प्रयोग) के तहत गिरफ्तार किए गए आरोपियों की उम्र 18 से 24 साल के बीच है और वे आपस में रिश्तेदार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू