विदेश की खबरें | थाइलैंड और कंबोडिया के सैनिकों ने विवादित सीमा क्षेत्र में एक-दूसरे पर गोलीबारी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गोलीबारी की इस घटना से पहले दोनों देशों ने तनाव के बीच अपने-अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया था।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

गोलीबारी की इस घटना से पहले दोनों देशों ने तनाव के बीच अपने-अपने राजनयिकों को वापस बुला लिया था।

यह स्पष्ट नहीं है कि झड़प अब भी जारी है या नहीं। थाईलैंड की ओर से जारी एक वीडियो में बृहस्पतिवार सुबह लोग अपने घरों से भागते हुए और कंक्रीट के बने एक बंकर में छिपते हुए दिखाई दिए। साथ ही बीच-बीच में धमाकों की आवाज भी सुनायी दे रही थीं।

यह झड़प उस इलाके में हुई, जहां थाईलैंड के सुरिन प्रांत और कंबोडिया के ओद्दार मींचे प्रांत की सीमा पर प्राचीन ‘प्रसात ता मुएन थॉम’ मंदिर स्थित है।

थाइलैंड और कंबोडिया दोनों ने एक-दूसरे पर पहले गोलीबारी करने का आरोप लगाया।

इससे पहले, कंबोडिया ने कहा था कि वह थाईलैंड के साथ राजनयिक संबंधों को न्यूनतम स्तर पर ले जा रहा है और बैंकॉक स्थित अपने दूतावास से सभी कंबोडियाई कर्मचारियों को वापस बुला रहा है।

यह थाइलैंड द्वारा कंबोडिया के साथ अपनी उत्तरपूर्वी सीमा को बंद करने, अपने राजदूत को वापस बुलाने तथा कंबोडियाई राजदूत को निष्कासित करने के जवाब में किया गया था। थाइलैंड में एक बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट के विरोध में यह कदम उठाया था जिसमें थाइलैंड के पांच सैनिक घायल हो गए थे।

दोनों दक्षिणपूर्व एशियाई पड़ोसी देशों के बीच मई से रिश्ते तनावपूर्ण हैं जब एक कंबोडियाई सैनिक उन कई क्षेत्रों में से एक में सशस्त्र संघर्ष में मारा गया था जिन्हें दोनों देश अपना-अपना क्षेत्र बताते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच