खेल की खबरें | त्रिसा-गायत्री का सफर स्विस ओपन के सेमीफाइनल में समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी.  त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला जोड़ी का स्विस ओपन बैडमिंटन में शानदार सफर शनिवार को यहां सेमीफाइनल में लियू शेंग शू और तान निंग की दुनिया की नंबर एक जोड़ी से तीन गेम के करीबी मुकाबले में हार के साथ समाप्त हो गया।

बासेल, 22 मार्च  त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला जोड़ी का स्विस ओपन बैडमिंटन में शानदार सफर शनिवार को यहां सेमीफाइनल में लियू शेंग शू और तान निंग की दुनिया की नंबर एक जोड़ी से तीन गेम के करीबी मुकाबले में हार के साथ समाप्त हो गया।

विश्व रैंकिंग में नौवें स्थान पर काबिज भारतीय जोड़ी पहले गेम की बढ़त को बरकरार नहीं रख सकी और चीन की जोड़ी से एक घंटे 32 मिनट तक चले मुकाबले को 21-15, 15-21, 12-21 से गंवा बैठी।

इस हार के साथ ही बीडब्ल्यूएफ सुपर 300 टूर्नामेंट में भारत का अभियान समाप्त हो गया क्योंकि एकल ड्रॉ में बचे एकमात्र भारतीय शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन शुक्रवार रात को 2019 विश्व जूनियर चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और विश्व के 31वें नंबर के खिलाड़ी फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव से 10-21, 14-21 से हार गए थे।

चीन की जोड़ी के खिलाफ त्रिसा और गायत्री का मुकाबला शुरुआती गेम से ही काफी करीबी था। दोनों जोड़ियों के बीच कई बार 70 से अधिक शॉट की रैलियां हुई। चीन की शीर्ष जोड़ी ने कम गलतियां कीं और करीबी मुकाबले में धैर्य बनाए रखते हुए जीत दर्ज की।

भारतीय जोड़ी ने दमदार शुरुआत करते हुए 4-1 की बढ़त बनाई और ब्रेक तक इसे 11-6 कर लिया। इस जोड़ी ने खेल की गति को नियंत्रित कर पहला गेम जीत लिया।

छोर बदलने के बाद भी भारत की युवा जोड़ी ने 6-3 की बढ़त हासिल कर ली। लियू और टैन की जोड़ी ने इसके बाद शानदार खेल से वापसी करते हुए ने बाजी पलट दी। उन्होंने 15-12 की बढ़त बनाने के बाद 77 शॉट की रैली जीत कर आत्मविश्वास हासिल किया। इस जोड़ी ने छह गेम प्वइंट हासिल कर इसे आसानी से भुना लिया।

तीसरे गेम में लियू और टैन ने रैलियों पर दबदबा बनाया और ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। भारतीय जोड़ी संघर्ष करते रही, लेकिन चीन की जोड़ी ने धीरे-धीरे अंतर बढ़ाते हुए मैच को आराम से अपने नाम कर लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\