देश की खबरें | त्रिपुरा: जिम्नास्ट दीपा कर्माकर के कोच बिश्वेश्वर नंदी भाजपा में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत को 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक दिलाने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर के कोच बिश्वेश्वर नंदी शुक्रवार को यहां अपने आवास पर एक साधारण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

अगरतला, 25 अक्टूबर भारत को 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक दिलाने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर के कोच बिश्वेश्वर नंदी शुक्रवार को यहां अपने आवास पर एक साधारण समारोह में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

अगरतला के महापौर एवं भाजपा विधायक दीपक मजूमदार ने नंदी का पार्टी में स्वागत किया।

जिम्नास्टिक में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त कर चुके नंदी ने कहा, ‘‘मैं इस बात से बहुत प्रभावित हूं कि भाजपा देश को किस प्रकार संचालित कर रही है, फिर चाहे वो खेल हो या अन्य क्षेत्र। यही कारण है कि मैं पार्टी में शामिल हुआ।

उन्होंने 2036 ओलंपिक के लिए भारत की तैयारियों पर चर्चा करने को लेकर हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्री के साथ एक वर्चुअल बैठक में भाग लिया।

भारत के साथ सऊदी अरब, कतर और तुर्की जैसे कई अन्य देश भी इस खेल महाकुंभ की मेजबानी के लिए खुद को मजबूत दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले साल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अपने चुनाव कराने के बाद इसकी मेजबानी का फैसला करेगी।

ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला जिम्नास्ट और इसमें ऐतिहासिक चौथा स्थान प्राप्त करके एक नया आयाम गढ़ने वाली दीपा करमाकर ने आठ अक्टूबर को सन्यास की घोषणा की।

त्रिपुरा की 31 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 2016 रियो ओलंपिक के वॉल्ट फाइनल में चौथे स्थान पर पहुंचकर सुर्खियां बटोरी थीं, हालांकि यहां पहुंचकर वह मात्र 0.15 अंकों से ओलंपिक पदक से चूक गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\