देश की खबरें | त्रिपुरा बाढ़: सरकार ने पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा में भारी बाढ़ के कारण हुई जनहानि और संपत्ति के भारी नुकसान के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 29 अगस्त त्रिपुरा में भारी बाढ़ के कारण हुई जनहानि और संपत्ति के भारी नुकसान के बाद राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित कर दिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

त्रिपुरा में भारी बाढ़ से जनहानि हुई है और सार्वजनिक एवं निजी अवसंरचनाओं तथा संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।

राहत, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव बिरजेश पांडे ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अभी तक 31 लोगों की मौत हो चुकी है, दो लोग घायल हैं और एक लापता है। प्रारंभिक अनुमानों के अनुसार हाल की बाढ़ के कारण 15 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘जनहानि और सार्वजनिक तथा निजी संपत्तियों के नुकसान जैसी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में त्रिपुरा आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (टीडीएमए) की राज्य कार्यकारी समिति (एसईसी) ने 24 अगस्त की अपनी बैठक में पूरे राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया है।’’

इसमें कहा गया कि इन सभी को देखते हुए हाल ही में आई अभूतपूर्व बाढ़ के कारण पूरे त्रिपुरा राज्य को प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया जाता है।

राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि राज्य सरकार के अनुरोध के बाद केंद्र ने बाढ़ से हुए नुकसान का मौके पर जाकर आकलन करने के लिए पांच सदस्यीय टीम भेजी है।

उन्होंने बताया कि बाढ़ के कारण घर ढहने या बह जाने से इस समय 53,356 लोग 369 राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने उनके घरों के पुनर्निर्माण के लिए राहत सहायता जारी करना शुरू कर दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\