देश की खबरें | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं, परिवार के दो सदस्य संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की मंगलवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनके परिवार के दो सदस्य हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अगरतला, चार अगस्त त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की मंगलवार को आई रिपोर्ट में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है लेकिन उनके परिवार के दो सदस्य हालांकि कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

देब ने अगले सात दिनों के लिए पृथक-वास में रहने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 168 नए पॉजिटिव मामले सामनें आए, अब तक 57 संक्रमितों की हुई मौत: 4 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने सोमवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘ मेरे परिवार के दो सदस्यों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। कोई अन्य सदस्य संक्रमित नहीं है।’’

देब ने बताया कि दोनों संक्रमित सदस्य घर पर ही पृथक-वास में हैं।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा- महाराष्ट्र के अधिकार क्षेत्र में दखलअंदाजी नहीं कर सकती बिहार सरकार.

मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, ‘‘कोविड-19 की जांच में मेरे संक्रमित ना होने की पुष्टि हुई है। अगले सात दिन तक में पृथक-वास में रहूंगा और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करूंगा। मैं घर से ही काम करूंगा। मैं त्रिपुरा के लोगों का उनकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए शुक्रिया करता हूं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और हम इसे एक साथ जीतेंगे।’’

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास को रोगाणुमुक्त किया गया है।

उन्होंने बताया कि देब के एक सुरक्षा कर्मी के कुछ दिन पहले संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\