देश की खबरें | त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव देब योगी आदित्थनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अगरतला, 23 मार्च त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे योगी आदित्यनाथ के शपथ-ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित सभी राज्यों के मुख्यमंत्री लखनऊ में इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले हैं।

अधिकारी ने बताया कि देब फिलहाल देहरादून में हैं, जहां वह उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पहुंचे थे।

देब ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक बधाई। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में धामी जी देवभूमि को नयी ऊंचाइयों तक ले जायेंगे।’’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा, ‘‘ उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथजी से मिलने का मौका मिला। उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक जीत के लिए उन्हें बधाई दी।’’

इससे पहले, देब मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले एन बीरेन सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट