देश की खबरें | त्रिपुरा मंत्रिमंडल ने विभिन्न विभागों में 253 पदों को भरने की मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. त्रिपुरा मंत्रिमंडल ने मत्स्य अधिकारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक और कनिष्ठ शारीरिक प्रशिक्षक के 253 पदों को भरने की मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अगरतला, 19 नवंबर त्रिपुरा मंत्रिमंडल ने मत्स्य अधिकारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक और कनिष्ठ शारीरिक प्रशिक्षक के 253 पदों को भरने की मंजूरी दी है। एक वरिष्ठ मंत्री ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मत्स्य विभाग मत्स्य अधिकारी (श्रेणी प्रथम) के 53 पदों को भरेगा, जबकि स्कूल शिक्षा विभाग 125 शारीरिक शिक्षा अध्यापकों की भर्ती करेगा तथा युवा मामले एवं खेल विभाग 75 कनिष्ठ शारीरिक प्रशिक्षकों की नियुक्ति करेगा।

परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि राज्य मंत्रिमंडल ने मंगलवार को इन तीन विभागों में 253 पदों को भरने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘अब संबंधित विभाग मंत्रिमंडल के निर्णय के अनुसार आगे बढ़ेगा। मत्स्य अधिकारियों की भर्ती के मामले में मत्स्य विभाग उम्मीदवारों के चयन के सिलसिले में लिखित परीक्षा आयोजित करने के लिए त्रिपुरा लोक सेवा आयोग (टीपीएससी) से संपर्क करेगा।’’

चौधरी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने ‘त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर)’ और पुलिस कर्मियों की राशन राशि और परिधान भत्ते में वृद्धि की मुख्यमंत्री माणिक साहा की घोषणा को भी मंजूरी दी।

मुख्यमंत्री ने एक नवंबर को टीएसआर और पुलिस के लिए राशन राशि 10,000 रुपये से बढ़ाकर 12,000 रुपये प्रति वर्ष और वर्दी भत्ता 7,500 रुपये से बढ़ाकर 9,500 रुपये प्रति वर्ष करने की घोषणा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी