देश की खबरें | त्रिपुरा: अमित शाह पांच फरवरी को नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में डिजिटल रूप से होंगे शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच फरवरी को त्रिपुरा सरकार में ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ (जीआर-डी) पदों के लिए चयनित लोगों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में डिजिटल रूप से शामिल होंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अगरतला, एक फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पांच फरवरी को त्रिपुरा सरकार में ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ (जीआर-डी) पदों के लिए चयनित लोगों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में डिजिटल रूप से शामिल होंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री माणिक साहा और उनके मंत्रिमंडल सहयोगी भी यहां स्वामी विवेकानंद मैदान में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय के अवर सचिव सौरव दास ने एक नोटिस में बताया कि यह निर्णय लिया गया है कि ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ (जीआर-डी) पदों पर चयनित लोगों के लिए नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम पांच फरवरी को आयोजित किया जाएगा।
अभ्यर्थियों का चयन त्रिपुरा के संयुक्त भर्ती बोर्ड (जेआरबीटी) द्वारा आयोजित परीक्षाओं के माध्यम से किया गया था।
अधिकारी ने बताया, “केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद की मौजूदगी में डिजिटल रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी सहमति दे दी है।”
इस कार्यक्रम के लिए शनिवार को सिविल सचिवालय में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई थी।
जेआरबीटी ने 2021 में ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ (ग्रेड-डी) के 2,410 पदों को भरने के लिए एक लिखित परीक्षा आयोजित की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)