देश की खबरें | कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और प्रतिद्वंद्वी गुट में झड़प

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एक प्रतिद्वंद्वी गुट के बीच रविवार को कोलकाता के उत्तरी हिस्से बेलेघाट में झड़प हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 30 अप्रैल पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और एक प्रतिद्वंद्वी गुट के बीच रविवार को कोलकाता के उत्तरी हिस्से बेलेघाट में झड़प हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि झड़प में पार्टी के एक कार्यालय में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई।

घटना के बाद इलाके का दौरा करने वाले तृणमूल कांग्रेस विधायक परेश पाल ने कहा कि मामले को सुलझाया जा रहा है और स्थिति अब नियंत्रण में है।

तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता राजू नस्कर ने आरोप लगाया कि हाल ही में भाजपा से पाला बदलकर पार्टी में शामिल होने वाले कुछ कार्यकर्ता इलाके में अशांति पैदा करने का प्रयास कर रहे थे।

नस्कर ने दावा किया, ‘‘उन्होंने मेरे कार्यालय और कार में तोड़फोड़ की और पार्टी कार्यकर्ताओं को पीटा।’’

इस बीच, प्रतिद्वंद्वी गुट के आलोक दास ने आरोप लगाया कि नस्कर के समर्थकों ने शनिवार रात उनके एक समर्थक पर हथियारों से हमला किया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इलाके में पर्याप्त सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं और फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें