देश की खबरें | भाजपा की डराने-धमकाने वाली नीति के आगे नहीं झुकेगी तृणमूल कांग्रेस : अभिषेक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस केन्द्र की भाजपा नीत सरकार की ''डराने-धमकाने'' वाली नीति के आगे कभी ''घुटने'' नहीं टेकेगी।

कोलकाता, 30 जून तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने शुक्रवार को कहा कि तृणमूल कांग्रेस केन्द्र की भाजपा नीत सरकार की ''डराने-धमकाने'' वाली नीति के आगे कभी ''घुटने'' नहीं टेकेगी।

पश्चिम बंगाल में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनावों से पहले पश्चिमी बर्धमान जिले के बाराबानी में रोड शो को संबोधित करते हुए अभिषेक ने कहा कि अगले साल के लोकसभा चुनाव में ‘निरंकुश’ नरेन्द्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने में पश्चिम बंगाल मुख्य भूमिका निभाएगा।

मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद ने कहा, ‘‘ जो आपके कुशासन का विरोध करें उन्हें परेशान करना जारी रखिए। डराने-धमकाने वाली नीति का उपयोग करिए। ...राज्य के लोगों के साथ भेदभाव करिए, लेकिन हम घुटने नहीं टेकेंगे। हम आपकी निरंकुशता और अन्याय के खिलाफ सड़क पर उतर प्रदर्शन जारी रखेंगे। हम आपकी साजिशों के खिलाफ लड़ते रहेंगे।’’

भाजपा नीत केन्द्र सरकार पर राज्य के हिस्से की निधि रोकने का आरोप लगाते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, ‘‘याचना करने और अनुरोध करने के दिन अब लद गए हैं। अब हमें छीनकर अपने हिस्से का अधिकार पाना होगा।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 विधानसभा चुनावों में मिली हार का बदला लेने के लक्ष्य से केन्द्र सरकार 100 दिन की रोजगार गारंटी योजना का धन भी राज्य को नहीं दे रही है।

पार्टी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बनर्जी ने कहा कि पंचायत चुनावों के बाद बंगाल से लाखों लोग दिल्ली जाएंगे और एक महीने के भीतर मनरेगा के तहत राज्य का बकाया धन जारी करके की मांग करेंगे।

अभिषेक बनर्जी ने वहां मौजूद लोगों से सवाल किया, ‘‘क्या आप मेरे साथ दिल्ली चलने को तैयार हैं? हम दिल्ली में कृषि भवन के सामने धरना देंगे और केन्द्र को अपनी मांग मानने पर मजबूर करेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर चुटकी लेते हुए तृणमूल कांग्रेस के नेता ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार से लड़ने की लंबी-लंबी बातें करते हैं लेकिन शुभेंदु अधिकारी सहित भाजपा के अन्य नेताओं पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।’’

उन्होंने सवाल किया, ‘‘शुभेंदु अधिकारी जैसे लोगों के खिलाफ भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड