देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में शुरू किया जनसंपर्क अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण माने जा रहे पंचायत चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

कोलकाता, 11 जनवरी पश्चिम बंगाल में महत्वपूर्ण माने जा रहे पंचायत चुनावों से पहले तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बुधवार को अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया।

इस अभियान का नाम ‘दीदी का सुरक्षा कवच’ रखा गया है। अभियान का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं का लाभ सभी लोगों को मिले।

इस अभियान का पहला चरण - 'अंचल एक दिन/नगर एक दिन' बुधवार को शुरू हुआ, जहां राज्य स्तरीय पार्टी का नेतृत्व राज्यभर की सभी ग्राम पंचायतों और शहरी स्थानीय निकायों में एक-एक दिन बिताएगा।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘इस कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह हुई। अब तक 44 ग्राम पंचायतों को इस कार्यक्रम के दायरे में लाया जा चुका है। शाम तक यह आंकड़े और बढ़ेंगे। ’’

'दीदीर सुरक्षा कवच' पहल के तहत सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के लगभग 3.5 लाख स्वयंसेवी 11 जनवरी से 60 दिनों के दौरान राज्य के लगभग 10 करोड़ लोगों से संपर्क करेंगे।

टीएमसी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘ये यात्राएं 11 जनवरी से शुरू होकर 45 दिनों तक चलेंगी। इस अवधि के दौरान टीएमसी के नेता सांस्कृतिक महत्व के स्थानों का दौरा करेंगे, स्थानीय प्रभावशाली लोगों के साथ सामुदायिक स्तर पर दोपहर का भोजन करेंगे तथा स्थानीय लोगों, पंचायत और नगरपालिका प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करेंगे। वे क्षेत्र में रैलियां भी करेंगे।’’

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव होने वाले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\