देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय को अस्पताल में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय को रविवार को बेचैनी होने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 22 जून तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय को रविवार को बेचैनी होने के बाद यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कोलकाता के लेक गार्डन में अपने आवास पर राय की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

बयान में कहा गया है, ‘‘ कल से ही उन्हें कई बार दस्त हुआ ... वह एक बार गिरने के बाद बेहोश हुए... ऐसे में मस्तिष्क की सीटी जांच की गयी लेकिन उसमें कोई महत्वपूर्ण अंतर नजर नहीं आया।’’

प्रवक्ता का कहना है कि उन्हें अब तक पेशाब नहीं आया है, बाकी जांच की जा रही हैं तथा उनकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

राय के परिवार ने बताया कि इससे पहले उन्हें विभिन्न चिकित्सा स्थितियों के कारण मार्च से दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

वह दमदम से सांसद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

\