देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के बीरभूम में तृणमूल कांग्रेस नेता को पीट-पीटकर मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोलकाता, तीन नवंबर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता की पीट-पीटकर मार डाला गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बोलपुर शहर के पास पारुलडांगा में कुछ लोगों ने समीर थांदर (40) पर शनिवार रात को उस समय हमला किया जब वह अपने घर लौट रहे थे। वह कंकलिताला पंचायत के सदस्य थे।

पुलिस ने बताया कि बर्दवान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान समीर थांदर ने दम तोड़ दिया।

समीर थांदर के बेटे प्रतीक थांदर ने बताया, ‘‘कुछ ग्रामीणों ने मेरे पिता पर हमला किया। हमने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन वहां उनकी मृत्यु हो गई।’’

सूरी विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के विधायक विकास रॉयचौधरी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि थांदर पर हमला गांव के किसी विवाद के चलते किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस मामले में एक उचित जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं।’’

पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड