देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसे ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ करार दिया और सवाल किया कि केंद्र ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के लिए कड़ी कार्रवाई करने से परहेज क्यों किया।

कोलकाता, 25 जून तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने भाजपा पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उसे ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ करार दिया और सवाल किया कि केंद्र ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को वापस लेने के लिए कड़ी कार्रवाई करने से परहेज क्यों किया।

लोकसभा सदस्य बनर्जी ने यह भी दावा किया कि भाजपा बंगाल में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में 50 सीटों से कम पर सिमट जाएगी, जिसने 2021 में 77 सीट जीती थीं।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हमने मुद्दों को उठाने के लिए 33 देशों का दौरा किया है, लेकिन कितने लोग वास्तव में हमारे साथ खड़े हैं? दृढ़ संकल्प दिखाने के बजाय, भाजपा सस्ती राजनीति में लिप्त है। केंद्र पाकिस्तान से पीओके क्यों नहीं छीन सकता? उसे ऐसा करने से कौन रोक रहा है?’’

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव उन संसदीय प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा थे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत का पक्ष रखने के लिए विभिन्न देशों की यात्रा पर गए थे।

अपने निर्वाचन क्षेत्र डायमंड हार्बर में विकास कार्यों से जुड़े एक कार्यक्रम के अवसर पर बनर्जी ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ के लिए राष्ट्रीय हितों को त्यागने और पीओके जैसे संवेदनशील मुद्दों पर निर्णायक रूप से कार्य करने में विफल रहने का आरोप लगाया।

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘ऐसे समय में जब हम विदेश में पीओके पर भारत के रुख को व्यक्त कर रहे थे, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बंगाल में तुच्छ राजनीति कर रहे थे।’’

बनर्जी ने आरोप लगाया, ‘‘भाजपा असली राष्ट्र-विरोधी ताकत है। उनके नेता बंगाल विरोधी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका