खेल की खबरें | विकेट से और टर्न लेने की कोशिश की , छह विकेट लेने के बाद बोली दीप्ति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में पिच से और टर्न निकालने की कोशिश की जिससे उन्हें कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली ।

वडोदरा, 27 दिसंबर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में पिच से और टर्न निकालने की कोशिश की जिससे उन्हें कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में मदद मिली ।

27 वर्ष की आफ स्पिनर ने 31 रन देकर छह विकेट लिये और 39 रन भी बनाये । भारत ने वेस्टइंडीज को पांच विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में ‘क्लीन स्वीप’ किया ।

दीप्ति ने मीडिया से कहा ,‘‘ मैं काफी मेहनत कर रही थी । मेरा फोकस ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने और रन बनाने पर था । इससे मुझे मदद मिली ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कल के अभ्यास सत्र से काफी मदद मिली । मैने गेंदबाजी कोच आविष्कार साल्वी सर से बात की कि अपनी गेंदबाजी में कैसे सुधार कर सकती हूं । उन्होंने मुझसे और टर्न लेने पर फोकस करने के लिये कहा जिससे काफी मदद मिली।’’

इससे पहले आस्ट्रेलिया दौरे पर भारत को 3 . 0 से पराजय का सामना करना पड़ा था ।

उन्होंने आगे कहा ,‘‘ विदेश में खेलने का अनुभव मायने रखता है लेकिन इस भारतीय टीम की खासियत यह है कि हम जीते या हारें, हम साथ साथ है । हम उतार चढाव का सामना एक टीम के रूप में करते हैं और एक दूसरे के साथ रहते हैं ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\